गिरडीह, अप्रैल 18 -- सरिया, प्रतिनिधि। बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को गिरिडीह में विद्युत अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर सरिया में प्रस्तावित ट्रांसफार्मर रिपेयर वर्कशॉप के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्कशॉप के लिए पुनर्निविदा (री-टेंडर) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और संवेदक को वर्क ऑर्डर जारी किया जा रहा है। उम्मीद जताई गई कि मई माह से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पूर्व विधायक ने कहा कि सरिया में ट्रांसफार्मर रिपेयर वर्कशॉप बनने से बगोदर विस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ मिलेगा। ट्रांसफार्मर खराब या जलने की स्थिति में उसे गिरिडीह भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसी स...