सरिया में इलाज कराने आए वृद्ध की टाटा मैजिक की चपेट में आने से मौत
गिरडीह, मई 13 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया धनवार मुख्य मार्ग पर नावाडीह स्थित अल्ली नर्सिंग होम के समीप मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिरनी थाना के ग्राम कपिलो निवासी 70 वर्षीय अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अब्दुल रहमान इलाज कराने के लिए अल्ली नर्सिंग होम आए थे। इलाज के बाद सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन को कुचलने से स्कूल बस चालक की मौतघटनास्थल पर अफरा-तफरी घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि उक्त टाटा मैजिक सरिया डीएवी स्कूल के छात्रों को घर छोड़ने जा रहा थ। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में सभी छात्र सुरक्षित रहे। घटना के बाद स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.