गिरडीह, जुलाई 31 -- सरिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरिया खंड द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार रात शिवांगी मंडपम सरिया में गुरु दक्षिणा एवं परम पवित्र भगवा ध्वज पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों में श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल देखा गया। लोगों ने बढ़ चढ़कर भगवा ध्वज का पूजन कर गुरु दक्षिणा अर्पित की। इस अवसर पर अपने बौद्धिक में सह प्रांत कार्यवाह मोहन जी ने बताया कि आरएसएस में गुरु पूर्णिमा का विशेष स्थान है जहां स्वयंसेवक परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु के रूप में स्वीकार करते हैं। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के महत्व, राष्ट्र निर्माण संगठन और सेवा भाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Bhabua News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा पखवाड़ा शुरू कहा कि भारतीय संस्कृति अर्पण, तर्पण और समर्पण के तीन मूल भावों पर आध...