गिरडीह, जून 15 -- सरिया/बगोदर (गिरिडीह), प्रतिनिधि। सोमवार को सरिया ब्लॉक के सामने हुई सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। यहां पर अपाची और बुलेट बाइक की जोरदार टक्कर में नगर केसवारी निवासी बासदेव मंडल 55 की मौत हो गई, जबकि श्रीरामडीह के सचिन कुमार समेत 2 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतक मंडल जमीन कारोबार से जुड़े हुए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि अपाची बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और टायर फट गया। बुलेट का चैंबर भी टूट गया है। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और घायलों को उठाकर एम्बुलेंस से बगोदर भिजवाया। जिला परिषद सदस्य अनूप पांडेय और सरिया पुलिस को इस दुर्घटना की तुरंत सूचना दी गई। जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस से सभी घायलों को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प...