गिरडीह, मई 10 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया अनुमंडल क्षेत्र के सरिया और बिरनी प्रखंडों के कई गांवों में बीते तीन दिनों से जंगली हाथियों का आतंक जारी है। अलग-अलग झुंडों ने जान-माल को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बिरनी प्रखंड के बंगराकला में शनिवार तड़के शौच के लिए जंगल गई 47 वर्षीय राधिया देवी को झुंड से बिछड़े हाथी ने कुचलकर मार डाला। साथ गई दो अन्य महिलाओं ने भागकर जान बचाई। वहीं निमाटांड़ में शनिवार सुबह करीब 5 बजे हाथियों ने किसान रामेश्वर महतो पर हमला कर दिया। सूंड से उठाकर पटकने से उनका हाथ और उंगलियां टूट गईं। यह भी पढ़ें- सरिया में हाथियों ने किसान को पटककर किया घायल इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है। हाथियों ने कई एकड़ में लगी तरबूज, लौकी, भिंडी, खीरा, झिंगा और सूर्यमुखी की फसलें रौंद दीं। फकीरापह...