सरिया थाना के सामने भाजपा समर्थकों का धरना
गिरडीह, मई 23 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना के समक्ष शनिवार को भाजपा समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि पोखरियाडीह निवासी भाजपा समर्थक प्रेम कुमार मंडल को शुक्रवार रात थाना बुलाकर पुलिस निरीक्षक अजय कुमार ने कथित रूप शराब के नशे में बेवजह मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। भाजपा समर्थकों का कहना था कि प्रेम कुमार मंडल के साथ केवल इसलिए दुर्व्यवहार किया गया क्योंकि वह भाजपा से जुड़ा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने उसे "भाजपाई" कहकर प्रताड़ित किया और उसके साथ मारपीट की गई। घटना को लेकर समर्थकों में भारी आक्रोश देखा गया। बड़ी संख्या में लोग थाना परिसर के बाहर जुट गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग करने लगे。
एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.