वाराणसी, मार्च 21 -- सेवापुरी (वाराणसी)। कपसेठी क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में सरिया चोरी मामले में शनिवार को चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उन्हें जेल भेज दिया गया। राजातालाब के एसीपी अजय श्रीवास्तव और कपसेठी थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने शनिवार को बताया कि ककरहवां गांव निवासी राजू राजभर वाहन पर सरिया लेकर आए थे। उन्होंने उसे अर्जुनपुर गांव के पास खड़ा किया। उनका सरिया लदा वाहन चुरा लिया गया। चोरों ने सरिया चुराने के बाद उनका वाहन चौरी (भदोही) क्षेत्र में अठगोड़वां गांव के पास छोड़ दिया। पुलिस ने सरिया और वाहन चुराने के आरोप में प्रमोद उर्फ सक्कल पटेल, शमशेर पटेल, खेतन पटेल और किशन पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि चुराई गई सरिया उन्होंने 90 हजार रुपये में बेच दिया। आरोपियों के पास 20 हजार 20 रुपये, एक बाइक, दो मोबाइल ...