रायबरेली, मई 10 -- सिंहपुर,संवाददाता। बिहार प्रांत से सरिया लादकर उन्नाव जा रहे डीसीएम चालक व वाहन मालिक ने रास्ते में सरिया चोरी कर ली। उन्नाव तक सरिया ना पहुंचने पर मामले में अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बेनीपुर मजरे ठोकरपुर गांव के चालक व रायबरेली जिले के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रामचन्द्रपुर मजरे नायब गांव के रहने वाले वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने चोरी की गई सरिया को बरामद करते हुए वाहन स्वामी और चालक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इन्हौना थाने के प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि बिहार से उन्नाव के लिए सरिया लादकर जा रहे डीसीएम चालक धीरज सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह निवासी बेरसरी और रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले वाहन स्वामी सुरेन्द्र कुमार पुत्र भगौती प्रसाद की नीयत खराब हो गई।...