सरिया चोरी कर ले जा रहे आरोपी को पकड़ा
रुद्रपुर, मई 14 -- किच्छा। जमरानी योजना के तहत गडरिया बाग में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मौके से डेढ़ कुंतल सरिया चोरी कर ले जा रहे आरोपी को कंपनी के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। कर्मचारियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मुकेश यदुवंशी पुत्र महावीर प्रसाद निवासी अगरास मीरगंज बरेली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सत्य सांई कंपनी का जमरानी योजना के तहत गडरिया बाग में कार्य चल रहा है। मौके पर सरिया, ईंट, सीमेंट, रेता, बजरी पड़ा है। कई दिनो से वहां पड़ा सामान चोरी हो रहा था। बुधवार को डेढ़ कुंतल सरिया रिक्शे पर रखकर चोरी कर ले जा रहे अजय लोहार पुत्र विजय लोहार निवासी गडरिया बाग किच्छा को मौक पर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.