शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- पुवायां। सरिया चोरी करने बाले चोर को मकान मालिक ने सरिया समेत पकड़ किया ओर पुलिस को सूचना देकर उसको पुलिस को सौंप दिया जिसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। नगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी पुष्पेंद्र सिंह का मकान बन रहा था। निर्माणाधीन मकान के बाहर निर्माण सामग्री रखी हुई थी। मकान के बाहर पड़ी सरिया को एक युवक चोरी कर रहा था जिसको स्थानीय लोगों ने युवक को मकान के बाहर से लोहे का सरिया चोरी करते हुए देखा। पुलिस को सूचना देने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी का सरिया बरामद किया। जिसके बाद मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने टकेली गांव निवासी आलोक वर्मा उर्फ अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...