सरिया के 12 गांवों में हाथियों का आतंक
गिरडीह, मई 19 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में पिछले दस दिनों से जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। कभी झुंड में तो कभी अकेला हाथी गांवों में घुसकर भारी तबाही मचा रहा है। हाथियों के डर से लोगों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीण रातभर जागकर किसी तरह अपने और परिवार की सुरक्षा कर रहे हैं। खेत, खलिहान, घर और स्कूल तक हाथियों के निशाने पर है, जबकि वन विभाग की निष्क्रियता को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बागोडीह, निमाटांड़, फकरापहरी, चौधरीडीह, छत्रबाद, परसिया, गड़या, कैलाटांड, कोइरीडीह और धोवारी गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है। बीते शनिवार की रात बागोडीह गांव में हाथी को खदेड़ने के दौरान सरिया कॉलेज के ऑनर्स छात्र 19 वर्षीय अनुराग यादव की दर्दनाक मौत हो गई थी। हाथी ने उसे सूंड से धक्का दे दिया था जिससे वह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.