गिरडीह, मार्च 20 -- सरिया (गिरिडीह), प्रतिनिधि। गुरुवार दोपहर सरिया प्रखंड के परसिया पंचायत के बगड़ो के ललमटिया जंगल में महुआ चुन रहे इसी गांव के निवासी जागेश्वर ठाकुर 70 को हाथियों ने कुचलकर मार डाला। सरिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 50 हजार की नगद राशि उपलब्ध कराई गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, जागेश्वर करीब 10 बजे सुबह घर से जंगल की तरफ महुआ चुनने के मकसद से गए थे। गुरुवार दोपहर एक बजे तक नहीं लौटने पर लोगों को चिंता हुई तो खोजबीन शुरू की। जंगल में महुआ पेड़ के आसपास जागेश्वर ठाकुर मृत पड़ा था। मृतक की बहू ने इसकी जानकारी गांव के रमेश उपाध्याय, गोपाल पांडेय, प्रह्लाद सिंह, अशोक तुरी को दी। इसके बाद सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे। रमेश उपाध्याय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.