गिरडीह, मार्च 20 -- सरिया। सरिया के ठाकुरबाड़ी टोला के एक खेत में शुक्रवार की सुबह एक हिरण मृत अवस्था में पाया गया जानकारी मिलने पर मिलने से स्थानीय लोग हिरण देखने के मकसद से जमा होने लगे। जानकारी के अनुसार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर मृत हिरण पर पड़ी, बताया जाता है कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे कुछ ग्रामीण खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने जमीन पर पड़े एक हिरण को देखा, जो मृत अवस्था में था। खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों के बीच हिरण की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हिरण संभवतः पास के जंगल क्षेत्र से भटककर गांव की ओर आ गया होगा कयास लगाया जा रहा है कि किसी शिकारी जानवर-संभवत जंगली कुत्तों ने उस पर हमला किया होगा। जान बचाने के प्रयास में हिरण खेत की ...