सरिया के टेन प्लस टू हाई स्कूल में शौचालय की स्थिति बदहाल
गिरडीह, मई 13 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया स्थित प्लस टू एसआरएसएसआर हाई स्कूल में शौचालय की जर्जर और गंदी स्थिति एक बार फिर स्कूल प्रशासन एवं संबंधित विभाग की लापरवाही को उजागर कर रही है। स्कूल में अध्ययनरत छात्रों को आज भी गंदगी, टूटे-फूटे शौचालय और बदबूदार वातावरण के बीच पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, इस गंभीर समस्या को लेकर करीब छह महीने पूर्व छात्र शेखर चंद्रवंशी समेत दर्जनों छात्र ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रबंधन समिति एवं संबंधित विभाग को देकर शौचालय की स्थिति सुधारने की मांग की थी। बावजूद इसके अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हालत यह है कि शौचालय आज भी उसी बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है, जिससे छात्रों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
शौचालय की स्थिति स्कूल परिसर में स्वच्छता और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.