गिरडीह, नवम्बर 18 -- सरिया, प्रतिनिधि। सोमवार को सरिया प्रखंड के के.एस.एस. उच्च विद्यालय, कोयरीडीह परिसर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 उत्साह और खेल भावना के साथ आरम्भ हुआ। स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। खेल महोत्सव का शुभारम्भ किक मारकर मुख्य अतिथि विधायक नागेन्द्र महतो ने किया। उद्घाटन मैच मरांग बुरु स्पोर्टिंग क्लब, कारीपहरी मायापुर और स्पोर्टिंग क्लब, बालहेडीह के बीच खेला गया। विधायक महतो ने कहा कि खेल शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है तथा युवाओं में अनुशासन, टीम स्पिरिट और सकारात्मक सोच का विकास करता है। खेल समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है। महोत्सव ने क्षेत्र में खेल के प्रति नई चेतना पैदा की। युवाओं में उत्साह और जोश देखने लायक था। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन पाण्डेय और संचालन ज...