गिरडीह, जून 16 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बीते दो महीने से बंद है। रविवार को इसके खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने हॉस्पिटल मैदान से लेकर हजारीबाग रोड स्टेशन तक युवा आक्रोश मार्च निकाला। जिसका नेतृत्व इंकलाबी नौजवान सभा प्रदेश अध्यक्ष संदीप जयसवाल, जिम्मी चौरसिया व अन्य लोग कर रहे थे। आक्रोश मार्च में शामिल नौजवान सरिया रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य बंद क्यों, रेल मंत्री, सांसद -विधायक जवाब दो, बंद पड़े रेल ओवरब्रिज निर्माण का कार्य अविलंब चालू करो आदि नारे लगा रहे थे। आक्रोश मार्च हॉस्पिटल मैदान से समूचे सरिया बाजार का भ्रमण करते हुए स्टेशन पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी। सभा में इनौस के प्रदेश अध्यक्ष संदीप जयसवाल ने कहा कि लंबे जन आंदोलनों व संघर्षों के बाद रांची दुमका को जोड़नेवाली अति महत्वपूर्ण सड़क मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.