गिरडीह, मार्च 16 -- सरिया, प्रतिनिधि। 39 वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग की ओर से प्रतिनिधित्व करनेवाले सरिया कॉलेज की छात्रा प्रेरणा कुमारी तथा आर के महिला कॉलेज गिरिडीह की छात्रा रूपा कुमारी की जोड़ी ने वाद विवाद प्रतियोगिता (हिंदी) में तृतीय स्थान लाने में कामयाब रही है तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग तथा सरिया कॉलेज को गौरवांन्वित किया है। यह आयोजन सत्यभामा साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट चेन्नई में आयोजित हुआ था। जिसमें पूरे भारत के 125 से अधिक विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जो अलग-अलग जोन के विजेता प्रतिभागी रहे थे। इसके पूर्व प्रेरणा और रूपा की जोड़ी ओड़िशा के बालासोर यूनिवर्सिटी में आयोजित ईस्ट जोन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रही थी। तत्पश्चात इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.