सरिया उठाते ही हाईटेंशन तार से चिपका राजमिस्त्री, मौत
सिद्धार्थ, सितम्बर 6 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत इटवा के बिशुनपुर में रविवार को निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे राजमिस्त्री की हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब राजमिस्त्री मकान निर्माण के दौरान सरिया उठा रहा था। सरिया ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन विद्युत तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इटवा थाना क्षेत्र के भोपलापुर गांव निवासी अशोक कुमार गुप्त (35) पुत्र विनोद कुमार राजमिस्त्री का कार्य करता था। रविवार दोपहर वह नगर पंचायत इटवा के बिशुनपुर में एक निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान उसने जैसे ही सरिया उठाया, वह ऊ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.