गिरडीह, अगस्त 21 -- सरिया, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) दिशा-निर्देश 2026 के तहत शुक्रवार को सरिया स्थित टेन प्लस टू स्कूल परिसर में आमसभा आयोजित कर स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। आमसभा की अध्यक्षता बड़की सरिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुशील मंडल ने की। बैठक में स्कूल में अध्ययनरत छात्रों के माता-पिता एवं अभिभावक, समुदाय के अग्रणी कार्यकर्ता, स्थानीय प्राधिकारी एवं ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से एसएमसी के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई तथा कुल 19 सदस्यों का चयन किया गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष पद के लिए इकबाल एवं प्रीति सामंतो के नाम सामने आए। इसके बाद मतदान कराया गया। मतगणना में इकबाल को 14 मत, प्रीति सामंतो को एक मत प्राप्त हुआ, जबकि पांच मत अवैध पाए गए। इसके बाद इकबाल को स्कूल प...