गिरडीह, अप्रैल 8 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के बागोडीह चौक के पास मंगलवार शाम एक 207 वाहन की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर अंकित स्वर्णकार पिता अशोक स्वर्णकार कावड़िया टोला निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों ने बागोडीह चौक पर ही शव को सड़क पर रखकर शाम पांच बजे से मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जो समाचार लिखे जाने तक जारी था। जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता अशोक एक बाइक गैराज में काम करते हैं। अंकित अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे वाहन ने गलत दिशा में जाकर अंकित को धक्का मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि घटनास्थल पर सीमेंट का बड़ा गोदाम है जिसमें वाहन सीमेंट लादने की हड़बड़ी में तेजी से मोड़ा था जिससे यह घटना घटी। सूचना मिलने पर सरिया पुलिस, भाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.