गिरडीह, अप्रैल 18 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के लालोकोनी में शुक्रवार को हुई दु:खद घटना जिसमें इस गांव की दो छात्राओं नगमा खातून 18 एवं साहिन प्रवीण 16 की मौत ने चिरुआ गांव की 18 सितंबर 2025 की घटना की याद को ताजा कर दिया है। चिरुआ की इस घटना में कपिलो उत्क्रमित उच्च विद्यालय की कक्षा 9 की दो छात्राओं ने गांव के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृत छात्राओं की पहचान 13 वर्षीय जाहिदा खातून पिता- तुफैल अहमद और 14 वर्षीय गुलवसा खातून पिता- मुख्तार अंसारी के रूप में हुई थी। दोनों आपस में चचेरी बहन थीं और एक ही स्कूल में पढ़ती थीं। यह भी पढ़ें- सरिया के लालोकोनी में कुएं में डूबने से दो छात्रा की मौत घटना के दिन दोनों छात्राएं स्कूल से घर लौटने के दौरान खेत में स्थित कुएं के पास पहुंचीं और कुछ देर बाद उसमें कूद गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ...