गिरडीह, मई 23 -- सरिया (गिरिडीह), प्रतिनिधि। सरिया के पावापुर-धोवारी जंगल में मिले नर हाथी के शव का गुरुवार को ही शव स्थल पर ही पोस्टमार्टम किया गया जिसका नेतृत्व पशु चिकित्सक डॉ अनूप सिन्हा ने किया। इस समय स्थल पर डीएफओ विकास उज्जवल, रेंजर सुरेश राम समेत पशु विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। प्रथम दृष्टया में देखा गया कि हाथी जिस जगह मृत अवस्था में पड़ा था वहां दोनों ओर करीब 30 फीट गहराई जैसी स्थिति थी। सूंड एवं सिर पलाश के पेड़ की जड़ों में फंसा था जिसकी वजह से हाथी बाहर नहीं निकल पाया। फिर लगातार भूख के कारण उसकी मौत हो गई। डॉ सिन्हा ने बताया कि दुर्गंध इतनी खराब थी कि आसपास टिकना मुश्किल था। स्थल पर पेड़ो की टूटी हुई डालियां ये स्पष्ट करती है कि हाथियों के झुंड ने फंसे हाथी को निकालने का भरपूर प्रयास किया होगा और इसमें सफलता नहीं मिली तो ब...