गिरडीह, मार्च 23 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया बाजार के किशोरी पल्ली रोड स्थित एक व्यवसायी परिवार में उस समय मातम पसर गया, जब 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अरुण सिंह के पुत्र राजीव उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 11 बजे युवक ने अपने कमरे में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पंखे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिजन किसी काम से उसके कमरे में पहुंचे। दरवाजा खोलने पर युवक को फंदे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन और आसपास के लोग तुरंत उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और मोहल्ले में शोक का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.