गिरडीह, जून 8 -- बड़की सरैया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 03 (डाक बंगला रोड) में नाली निर्माण न होने के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि हल्की बारिश में भी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है और गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए वर्ष 2022 में ही नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया गया था। इसके बाद, दो महीने पहले नगर पंचायत अध्यक्ष को भी एक अलग मांग पत्र सौंपकर नाली निर्माण की गुहार लगाई गई थी। लेकिन विडंबना यह है कि चार वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- नाला में जमा गंदा पानी की निकासी नहीं, दुर्गंध से शहरवासी परेशानस्थानीय समस्याएं ग्रामीणों ...