गिरडीह, जनवरी 22 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के घुठिया पेसरा गांव में बुधवार को तेलिया सिंघा तालाब में डूबने से 35 वर्षीय व्यक्ति कोलेश्वर यादव की मौत हो गई। उसका शव ग्रामीणों के प्रयास से शाम को निकाला गया। सूचना मिलने पर सरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव का पोस्टमार्टम हेतु सरिया थाना ले आई। वहीं तालाब के नजदीक ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। जानकारी के अनुसार, अनुमान है कि कोलेश्वर किसी काम से तालाब के किनारे पानी के पास गया था जहां उसका पैर फिसल गया होगा। जिससे वह गहरे तालाब में डूब गया। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली तो अपने तरीके से खोजबीन करने लगे। इसी बीच तालाब के किनारे में शव झगड़ में फंस गया जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। तब तक कोलेश्वर की मौत हो चुकी थी। मृतक मजदूरी का काम करता था व पूरे परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.