गिरडीह, अप्रैल 12 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के कुसमर्जा गांव में शनिवार को एक जमीनी विवाद में हुई मारपीट में पिता विजय भदानी को गहरी चोट आई है जबकि उनके दो बेटों रौशन भदानी एवं उदय भदानी को मामूली चोट आई है। विजय भदानी की हालत को देखते हुए बगोदर ट्रामा सेंटर में इलाज के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। वहीं मारपीट में बचाव करने गए दोनों पुत्रों का स्थानीय स्तर पर इलाज हुआ है। घटना को लेकर विजय भदानी ने शनिवार की देर शाम सरिया थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में इसी गांव के शाबीर अंसारी एवं तालेश्वर महतो पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। आवेदन में बताया गया कि ये दोनों जबरन मेरी रैयत जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को ये लोग अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ईंट गिराकर दीवार दे रहे थे। जिसे हमलोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.