गिरडीह, अप्रैल 23 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र के मंदरामो (पश्चिमी) पंचायत अंतर्गत औरवाटांड़ गांव में पारिवारिक विवाद से आहत एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मंटु मंडल (23), पिता स्व. हेमलाल मंडल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंटू मंडल का करीब तीन माह पूर्व ही विवाह हुआ था, जबकि उसके पिता का निधन एक वर्ष पहले हो चुका था। बताया जाता है कि मंगलवार को किसी पारिवारिक विवाद के बाद वह घर से निकल गया। करीब 09 बजे उसने परिजनों को फोन कर जहरीला पदार्थ खा लेने की जानकारी दी।सूचना मिलते ही परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े और सरिया-बगोदर रोड से उसे बरामद कर एक निजी क्लिनिक ले गए। यह भी पढ़ें- सरिया में दो अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए...