गिरडीह, मई 11 -- सरिया। बड़की सरिया नगर पंचायत के सरिया बाजार में रविवार को आजसू पार्टी द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों, वार्डों और सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के उत्साह से स्थानीय राजनीति गर्मा गई। समारोह में खासकर महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी दिखी। नारों के बीच नए सदस्यों का फूल-माला व पार्टी पट्टा पहनाकर स्वागत कियागया। पूरे कार्यक्रम में आजसू जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंजता रहा। कई महिलाओं ने कहा कि आजसू महिलाओं को सम्मान देती है, इसलिए जुड़ रही हूं। युवाओं ने रोजगार, शिक्षा और स्थानीय नेतृत्व को प्राथमिकता देने की नीति को मुख्य वजह बताया। यह भी पढ़ें- आजसू पार्टी का सामाजिक मंथन सह युवा सम्मेलन 17 मई कोजनता चाहती है जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.