कटिहार, फरवरी 20 -- सेमापुर। संवाद सूत्र सेमापुर थाना क्षेत्र के मोहनाचांदपुर वार्ड संख्या-1, कवैया धार में 28 वर्षीय सरिफा खातून की गोली मारकर हत्या किए जाने के 72 घंटे बाद भी पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। यह वारदात सोमवार की देर रात हुई थी, जब अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। परिजनों के मुताबिक, तीन नकाबपोश बदमाश अचानक घर में दाखिल हुए और सरिफा खातून के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। मृतका के पति एहताशाम हुसैन, ससुर अकमल हुसैन ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या किसी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस सभी स...