मोतिहारी, मई 29 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि के भादा पैठानपट्टी निवासी कदम साह उर्फ नरेश साह की पुत्री सरिता कुमारी ने बिहार पुलिस की बहाली में सफल होकर अपने गांव सहित पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। सरिता के पिता कदम साह उर्फ नरेश साह नेपाल में फल बेच कर परिवार की परवरिश करते है । वह बिना किसी कोचिंग संस्थान का सहारा लिए अपनी मेहनत के बल पर सफलता हासिल की। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। हरसिद्धि के विधायक कृष्णनंदन पासवान ने सरिता कुमारी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस में चयनित हुई कृति कुमारी, सम्मानित कर दी गई बधाई यह भी पढ़ें- बीहट स्टूडेन्ट क्लब की खिलाड़ी सोनी बनी कांस्टेबल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...