सरिताताल झील में गिरी कार, बड़ा हादसा टला
नैनीताल, जून 16 -- नैनीताल, संवाददाता। मुरादाबाद से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की एक कार मंगलवार को अनियंत्रित होकर सरिताताल झील में जा गिरी। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।मंगोली चौकी प्रभारी राधिका भंडारी ने बताया कि कार नैनीताल से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई की ओर गिरते हुए सरिताताल झील में जा पहुंची। हादसे के बाद कार में सवार कुछ लोग स्वयं बाहर निकल आए, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- स्कूटी को बचाने के प्रयास में रूसी बाईपास पर पलटी कार यूपी नंबर की कार में मुरादाबाद निवासी आलम और बुलंदशहर निवासी उमेर अपनी दो महिला मित्रों के साथ न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.