सराही रोड पर जलजमाव हुआ खत्म,लोगों ने ली राहत की सांस
सहरसा, जून 13 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सराही रोड पर लंबे समय से बनी जलजमाव की समस्या आखिरकार दूर हो गई है। 26 मई को इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद संबंधित विभाग ने मामले पर संज्ञान लिया और क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कराई। इसके बाद पाइप से लगातार बह रहा पानी बंद हो गया है तथा सड़क पर पानी जमा होने की समस्या समाप्त हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सराही रोड पर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से लगातार पानी बहता रहता था। इससे सड़क पर हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रहती थी। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों एवं आसपास के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासकर बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती थी, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई होती थी। समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.