सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित हुए उपनिरीक्षक अतर सिंह
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 16 -- पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। उत्कृष्ट कार्य के लिए पट्टी कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक अतर सिंह को स्वतंत्रता दिवस पर सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। 15 अगस्त को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने उन्हें सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया। उपनिरीक्षक अतर सिंह जनपद ललितपुर से स्थानांतरित होकर वर्ष 2023 से पट्टी कोतवाली में तैनात हैं। ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य और बेहतर पुलिसिंग के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। सम्मान मिलने पर उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार, मुख्य आरक्षी धर्मवीर सिंह, मुख्य आरक्षी जुबेर अहमद, कांस्टेबल सत्यम शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, महिला कांस्टेबल अंजू यादव और रिंकी सोनकर ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: स्वतंत्रता दिवस पर नौ पुलिसकर्मियों को सम्मान यह भी पढ़ें- स्वतंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.