नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान की सफलता सुखद व अनुकरणीय है। कुल मतदान के आंकड़े बाद में आएंगे, लेकिन गुरुवार शाम पांच बजे तक असम में 84.42 और केरलम में 75.01 प्रतिशत मतदान हो चुका था। पुडुचेरी केंद्रशासित प्रदेश में मतदान दोपहर एक बजे ही 72.40 प्रतिशत पर पहुंच गया था। सराहनीय मतदान का श्रेय वास्तव में चुनाव आयोग और उसकी तैयारियों को देना चाहिए। चूंकि मतदाताओं की सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखा जा रहा है, इसलिए मतदान में सफलता मिल रही है। यहां यह दोहरा दिया जाए कि असम की 126, केरलम की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक साथ ही मतदान हुआ है। सबसे बड़ी बात कि तीनों राज्यों या केंद्रशासित प्रदेश में मतदान के दौरान किसी बड़ी गड़बड़ी या हिंसा की सूचना नहीं है। इससे पता चलता है कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने भी अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.