मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- एसपी देहात आदित्य बंसल का एसपी सिटी अलीगढ़ के पद पर स्थानान्तरण होने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डीएम एवं एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए विदाई दी। सोमवार को रिजर्व पुलिस लाईन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा एसपी देहात आदित्य बंसल को फूल माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को याद किया तथा भविष्य में ऐसे ही अपने कार्यों से पुलिस विभाग की सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी गयी। तत्पश्चात एसएसपी संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डा. नीलम राय, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर, एसपी देहात अक्षय संजय महादीक, एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे, एसपी क...