सरावगी ने खादी मॉल में खरीदारी की
पटना, अगस्त 7 -- राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना स्थित खादी मॉल में खरीदारी की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान ने देशभर में स्थानीय उत्पादों को नई पहचान और नए अवसर प्रदान किए हैं। बिहार भी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक एवं हस्तशिल्प विरासत के साथ इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भागलपुर की विश्वविख्यात सिल्क, मिथिला की अद्भुत मधुबनी पेंटिंग, मिथिला पाग, सुजनी कला सहित बिहार के स्थानीय उत्पाद हमारी पहचान, हमारी विरासत और हमारे गौरव के प्रतीक हैं। इन उत्पादों को अपनाना केवल स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को सशक्त बनाना ही नहीं, बल्कि समृद्ध बिहार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करना है। यह भी पढ़ें- Sasa...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.