पटना, मार्च 14 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष सम्मान सिद्धांत प्रस्तुत किया है। शनिवार को उन्होंने इसे जारी किया। कहा कि राजनीतिक शुचिता हमारे लिए केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि हमारी कार्य संस्कृति और संस्कार का अभिन्न हिस्सा है। पीएम नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी परिकल्पना व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल मार्गदर्शन में बिहार भाजपा एक ऐसी सशक्त संगठनात्मक कार्य संस्कृति की ओर निरंतर अग्रसर है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस 6 सम्मान के तहत संगठन, अनुशासन, मर्यादा, महिला, आचरण और नेतृत्व को शामिल किया गया है। यह साबित करेगा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि साझा मूल्यों और संस्कारों में पिरोया हुआ एक संस्कारित परिवार है। सरावगी ने कहा कि इसी सागंठनिक, शुचिता और गरिमा को अक्षुण्ण रखने के संकल्प के...