सरारी में कुएं में गिरी गाय और बछड़ा, फायर टीम ने किया रेस्क्यू
बरेली, जून 4 -- भमोरा क्षेत्र के ग्राम सरारी में सोमवार सुबह किसान गजराम के खेत में बने कुएं में सुबह करीब 10 बजे गाय का पैर फिसल गया। वह और उसके साथ बछड़ा भी कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे निकालने का प्रयास किया, लेकिन गहराई ज्यादा होने से सफलता नहीं मिली। सूचना पर सुबह 10 बजे फायर टीम ने रेस्क्यू शुरू किया और बीस मिनट में ग्रामीणों की मदद से दोनों पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिसकी ग्रामीणों ने काफी प्रशंसा की। रेस्क्यू ऑपरेशन में एसएसओ संजीव कुमार के साथ सचिन कुमार, अनिल शर्मा, रूपराम, विनय कुमार, दीपक सिंह शामिल रहे। यह भी पढ़ें- नदी के गड्ढों में जमा पानी से बुझ रही पशु-पक्षियों की प्यास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.