अलीगढ़, मई 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में फायरिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अब हथियार तस्करों का नेटवर्क तोड़ना शुरू कर दिया है। पकड़े गए लोगों में हाजी सरगना है, जो पिस्टल उपलब्ध कराता था। एक से डेढ़ लाख रुपये तक पिस्टल बेचते थे। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने मार्च में हुए सराय हकीम कांड के आरोपी योगी को भी दो पिस्टल उपलब्ध कराई थीं। इसके अलावा एएमयू छात्र यूनिवर्सिटी में पिस्टल सप्लाई कर रहे थे। खरीदारों में दिल्ली तक के लोग शामिल थे। आरोपियों ने चार-पांच लोगों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- डकैती से पहले दो एएमयू छात्र व ब्लॉक प्रमुख के भतीजे समेत 12 लोग दबोचे बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। दोनों पक्षों में से छह सात लोगों ने करीब 40 राउंड ...