आगरा, मार्च 27 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 04004/04003 दिल्ली सराय रोहिल्ला-अशोक नगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन 11 अप्रैल को दिल्ली सराय रोहिल्ला से और 15 अप्रैल को अशोक नगर से एक-एक फेरे के लिए रवाना होगी। ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से दोपहर 12.15 बजे चलकर शाम 5.10 बजे और अशोक नगर से शाम 5 बजे चलकर तड़के 2.40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन में एक एसी थर्ड, 2 स्लीपर, 19 जनल कोच लगे होंगे। ट्रेन फरीदाबाद, कोसीकलां, मथुरा, धौलपुर, ग्वालियर, झांसी, बीना स्टेशनों पर रुकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...