सराय में बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़ फरार
हाजीपुर, सितम्बर 22 -- सराय थाना क्षेत्र के सैदपुर पटेढा गांव के समीप एनएच 22 पश्चिमी लेन पर मंगलवार को सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान हाजीपुर सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पटेढा गांव निवासी भागवत राय के 61 वर्षीय पुत्र शिवालक राय के रूप में हुई है। वह चार भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थे। उनके तीन बेटे हैं।
घटना का विवरण परिजनों ने बताया कि शिवालक राय बाजार से घर लौट रहे थे। सैदपुर पटेढा के पास सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद बाइक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को इल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.