कन्नौज, मार्च 16 -- गुगरापुर,कन्नौज। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा (एनएमएमएस) में विकास खंड गुगरापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय बारामऊ की तीन छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। सोमवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सम्मानित किया गया। वार्षिक परीक्षा के बाद आयोजित समारोह में समाजसेवी रेखा ने सफल छात्राओं को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। परीक्षा में सृष्टि ने सातवीं, अर्पिता ने 21वीं और प्रांशु ने 44वीं रैंक प्राप्त की। छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता जताई। प्रधानाध्यापक मो. समीद ने बताया कि विद्यालय के छात्र हर वर्ष इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2021-22 में छह, 2022-23 में तीन, 2023-24 में दो तथा 2024-25 में तीन छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.