मथुरा, मार्च 29 -- विकास खंड बलदेव के ग्राम पंचायत सराय दाऊद में ग्राम पंचायत की जमीन पर पिछले चालीस वर्षों से दबंग भूमाफिया द्वारा कब्जा कर रखा था, जिसको रविवार को उप जिलाधिकारी महावन डॉ. कंचन गुप्ता के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम और पुलिस प्रशासन की टीम ने सरकारी जगह को कब्जा मुक्त कराया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष व प्रधान योगेश गौतम ने बताया कि ग्राम पंचायत की जमीन पर पिछले चालीस बर्ष से दबंग लोगों के कब्जा किया हुआ था, जिसमें आज आधी जमीन कब्जा मुक्त हुई। इस पर पूर्ति विभाग द्वारा मॉडल शॉप सरकारी राशन की दुकान का निर्माण कराया जाएगा। जमीन को खाली कराने का कई बार प्रयास किया गया था। परन्तु, कुछ दबंग लोग दो-लोगों द्वारा कब्जा कर रखा था, उन्होंने प्रधान को देख लेने की धमकी भी दी थी। इस दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर रविकांत, प्रधान योगेश गौतम, लेख...