बस्ती, जून 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला प्रशासन की ओर से जनसहभागिता के तहत कुआनो नदी के सफाई का कार्य सदर ब्लॉक के सरायघाट पर हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान गीता देवी, बीडीसी ग्रीश चन्द्र गिरी के नेतृत्व में साफ-सफाई की गई। सराय घाट के पास कुआनो नदी में फैली जलकुंभी, शैवाल व अन्य कचरे को निकाला गया। इस मौके पर एडीओ राजनरायन शुक्ला, एडीओ सहजराम, ग्राम पंचायत अधिकारी रविशंकर शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...