कन्नौज, अप्रैल 13 -- क्षेत्र के सराय गोपाल गांव में पिछले करीब डेढ़ महीने से बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है। गांव में लगे तीन ट्रांसफार्मरों में से एक लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे पूरे गांव की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो रही है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। प्रदर्शन में मसरूफ खां, इमामुद्दीन, कासिम खान समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न मिलने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वहीं भीषण गर्मी के बीच पानी भरने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.