गुड़गांव, जनवरी 22 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। पहले चरण में दिल्ली के सराय काले खां से धारूहेड़ा की बजाय बावल तक नमो भारत ट्रेन को चलाया जाएगा। इस योजना को आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसको लेकर मनोहर लाल ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखकर सूचित किया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की योजना बनाई थी कि नमो भारत ट्रेन को दिल्ली के सराय काले खां से लेकर धारूहेड़ा तक चलाया जाए। यह मामला सामने आने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने अधिकारियों की बैठक ली थी। नमो भारत ट्रेन के रूट को लेकर विचार विमर्श किया था। इसके पश्चात 11 अगस्त और 20 सितंबर को इस सिलसिले में मनोहर लाल को पत्र लिखा था। उनसे आग्रह किया था कि नमो भारत ट्रेन को धारूहेड़ा की बजाय बावल त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.