गंगापार, अप्रैल 14 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव थाना क्षेत्र के सराय इस्माइल गांव में खेत में मड़ाई के लिए इकठ्ठा किया गय 500 बोझ गेहूं जलकर राख हो गया। आगजनी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की गई लेकिन वह नुकसान को नहीं रोक सके। आगजनी के चलते किसान को भारी नुकसान हुआ है।उतरांव थाना क्षेत्र के सराय इस्माइल गांव में बीते सोमवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब खेत में इकट्ठा कर रखे गेहूं के बोझ में अचानक आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते किसान अमरनाथ कुशवाहा का 500 गेहूं जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर किसी तरह काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास के खेतों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे और बड़ा नुकसान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.