सरायइनायत में डीसीपी गंगानगर का दफ्तर शुरू
प्रयागराज, अगस्त 20 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत गंगापार में प्रयागराज-वाराणसी मार्ग स्थित सरायइनायत थाना परिसर में विगत तीन दिनों से जनसुनवाई कर रहे हैं। थाने के एक हिस्से को प्री कास्टिंग पैनल से घेराव कर डीसीपी गंगानगर का परिसर अलग कर दिया गया है। महाकुम्भ के दौरान बनी बिल्डिंग के दूसरे तल पर फिलहाल डीसीपी का कार्यालय संचालित है।डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि स्थायी कार्यालय फाफामऊ में बनना प्रस्तावित है। जब तक वहां का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक के लिए जनसुनवाई यही से संचालित होती रहेगी। गुरुवार को थरवई हंडिया, फूलपुर, मऊआइमा सहित अन्य थानों से करीब डेढ़ दर्जन फरियादी यहां पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.