प्रयागराज, मार्च 12 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र में एआ‌ई के माध्यम से एक किशोरी की अश्लील वीडियो वायरल होने की घटना उजागर हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एआ‌ई के दुरुपयोग की एक हफ्ते में यह दूसरी घटना है।आरोपी युवक पहले तो किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में फंसाया फिर उससे बेहद अश्लील आडियो चैटिंग कर उसकी रिकार्डिंग वायरल करता रहा। एक माह किशोरी की अश्लील फोटो को डीपी में लगा दिया और एआई के माध्यम से उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया। इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। बुधवार को किशोरी की मामी ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थाने में तैनात अंडर ट्रेनिंग आईपीएस के निर्देश पर पुलिस रात में आरोपी को था...