समस्तीपुर, जून 29 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र में एक्का दुक्का किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में सोमवार की दोपहर हुई बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी हो गई है। धान की रोपाई करने वाले अजय कुमार ठाकुर, अविनाश सहनी, धर्मेंद्र कुमार राय, बौजन सहनी, कारी सहनी, अनिल कुमार मिश्र, विजय कुमार सहनी, मनचित साह आदि किसानों ने बताया कि वैना, भथरिया, मकरीखोप बटौआ आदि चौर में करीब दो सौ से अधिक पोल पर से बिजली का तार चोरों ने काट लिया है। जिससे इन चौर में खेती करना मुश्किल हो गया है। पिछले साल चौर में किसानों ने करीब 100 बीघा से अधिक में धान की खेती की थी। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से नाराज किसानों का धरना किसानों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द बिजली ताड़ लगाने की मांग की है ताकि खेती सुचारू रूप से हो सके।

हिंदी ह...